6 सितंबर 2014 - 07:07
ईरान ने अमरीका के साथ सहयोग की ख़बरों का खंडन किया।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस समाचार का खण्डन किया है कि इराक़ में दाइश के विरुद्ध कार्यवाही में तेहरान, अमरीका के साथ सहयोग करेगा।

अबनाः ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस समाचार का खण्डन किया है कि इराक़ में दाइश के विरुद्ध कार्यवाही में तेहरान, अमरीका के साथ सहयोग करेगा।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने शुक्रवार की शाम, बीबीसी फ़ार्सी की ओर से इराक़ में दाइश के विरूद्ध अमरीका के साथ ईरान के सहयोग पर आधारित इस समाचार का खण्डन करते हुए कहा कि इस संदर्भ में ईरान की नीति का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह समाचार निरधार है।
ज्ञात रहे कि बीबीसी की फ़ार्सी सेवा ने शुक्रवार को यह दावा किया था कि ईरान और अमरीका ने उत्तरी इराक़ में दाइश के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही का समझौता किया है।
इससे पहले इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा था कि दाइश के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अमरीका के साथ ईरान ने कोई समझौता या सहयोग नहीं किया है। अली अकबर विलायती ने इस विषय की ओर इशारा करते हुए कि दाइश के बहुत से सदस्य अमरीकी और यूरोपीय हैं, कहा कि ईरान, दाइश को एक अतिवादी एवं ख़तरनाक संगठन मानता है जिसे अमरीकियों ने ब्लैक वाटर नामक कुख्यात संगठन की भांति तैयार किया है जो पैसे लेकर लोगों की हत्याएं कर रहा है।